जीनिया के सदस्यों में संत माइकल ब्लाइंड स्कूल के बच्चों के साथ मनाई दीवाली

रांची: जिनिया – द वॉइस ऑफ चाइल्ड द्वारा सेंट माइकल्स ब्लाइंड स्कूल, बहुबाजार, राँची में 89 दृष्टिबाधित बच्चों के साथ ‘रोशनी 7.0’ का आयोजन किया गया। आयोजन में दीपावली के अवसर पर बच्चों के साथ दीप जलाए गए, आतिशबाज़ी की गई तथा सभी के बीच

मनाई दीवाली

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: जिनिया – द वॉइस ऑफ चाइल्ड द्वारा सेंट माइकल्स ब्लाइंड स्कूल, बहुबाजार, राँची में 89 दृष्टिबाधित बच्चों के साथ ‘रोशनी 7.0’ का आयोजन किया गया। आयोजन में दीपावली के अवसर पर बच्चों के साथ दीप जलाए गए, आतिशबाज़ी की गई तथा सभी के बीच भोजन एवं मिठाइयों का वितरण किया गया।  ज़िनिया की टीम ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी और प्रेम, उल्लास एवं एकजुटता का संदेश दिया।
मौके पर बच्चों ने जीनिया के सदस्यों के सामने नृत्य पेश किया और उन्हें अपनी मधुर आवाज में गाने भी सुनाएं. जीनिया के सेंट माइकल ब्लाइंड स्कूल पहुंचने पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गई और पूरे उत्साह के साथ सदस्यों के साथ मिलकर दीपावली मनाई
कार्यक्रम को सफल बनाने में ये रहे शामिल
सलोनी अरोड़ा,ओम चौरसिया,शताक्षी मित्रा, पलक नायर,प्रथमेश लाठ,अदिति पलक,अश्मित बग्गा, आफिया आलम,अनुशिका, शुभम प्रकाश शिवम सिंहा, अनिकेत मिश्रा, अभिषेक कुमार गुप्ता, कुणाल सिंह एवं अक्षत श्रीवास्तव शामिल थे। यह जानकारी
मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.