रांची। सेंट अरविंदो अकादमी में कक्षा 11 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, खेल से कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।अध्यक्ष अनुज कुमार साहू, प्रधानाचार्य श्रीमती राखी मिश्रा और अन्य शिक्षक छात्र उपस्थित थे।




