एसिड अटैक पीड़ितों को मुफ्त वकील और कानूनी सलाह देना अनिवार्य : डालसा

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से शुक्रवार को महुआजारी पंचायत भवन और दर्जीजाड़ी गांव में ग्रामीणों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नालसा की ‘एसिड अटैक पीड़ितों को कानूनी सेवाएं योजना-2016’ समेत विभिन्न कानूनी योजनाओं की

डालसा
घर-घर जाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से शुक्रवार को महुआजारी पंचायत भवन और दर्जीजाड़ी गांव में ग्रामीणों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नालसा की ‘एसिड अटैक पीड़ितों को कानूनी सेवाएं योजना-2016’ समेत विभिन्न कानूनी योजनाओं की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान (चरण-1) के तहत आयोजित किया गया। अभियान माननीय झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, झालसा की सदस्य सचिव रंजना अस्थाना और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

Read More : नंदीग्राम उपचुनाव में ममता गुट को झटका, संचिता ने नामांकन लिया वापस

एसिड अटैक पीड़ितों को मुफ्त कानूनी सहायता

एलएडीसीएस चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को बताया कि एसिड अटैक पीड़ितों को कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा और मुआवजा दिलाने के लिए नालसा की योजना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को मुकदमे की पैरवी के लिए मुफ्त वकील और कानूनी सलाह उपलब्ध कराई जाती है। सहायक एलएडीसी अभिलाषा सिन्हा ने योजना के तहत मुआवजे से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसिड अटैक पीड़ितों के लिए न्यूनतम मुआवजा राशि तय है, जिसे गंभीर मामलों में बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में एसिड अटैक पीड़ितों का इलाज मुफ्त किया जाना अनिवार्य है। पीएलवी कालिन्दर गोप ने ग्रामीणों को नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी। वहीं, सुमन देवी ने राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया।

घर-घर जाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

दर्जीगाड़ी गांव में डालसा टीम ने डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में मदद का भरोसा दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, पीएम किसान योजना, पशुपालन शेड योजना, राशन कार्ड, सिंचाई मशीन और लेबर कार्ड से संबंधित आवेदन भी लिए गए। डालसा के अनुसार, कार्यक्रम से लगभग 750 लोग जागरूक हुए और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए।

मध्यस्थता और लोक अदालत की भी दी जानकारी

पीएलवी ने ग्रामीणों को मध्यस्थता, लोक अदालत और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी। बताया गया कि प्रखंड और पंचायत स्तर पर पीएलवी उपलब्ध रहते हैं, जिनसे ग्रामीण अपनी समस्याओं को साझा कर सहायता ले सकते हैं। ग्रामीण डालसा कार्यालय, रांची में जाकर भी अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दे सकते हैं। कार्यक्रम में एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, एलएडीसी सहायक अभिलाषा सिन्हा, पीएलवी कालिन्दर गोप, बिनोद कुमार कच्छप, राम कुमार उरांव, शंकर साहु, प्रदीप नाग, जलेश्वर महतो, अजय कुमार गोप, बिनिता कुमारी, सुमन देवी, उषा कुमारी, सोनी कुमारी, चालक राजा वर्मा सहित दर्जीजाड़ी गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *