धनबाद भू-धंसान मामले में BCCL CMD समेत 5 पर FIR दर्ज

धनबाद : जिले के कतरास स्थित छाताबाद में हुई भू-धंसान की घटना के बाद अब भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के शीर्ष अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस हादसे को लेकर पुलिस में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के

भू-धंसान

धनबाद : जिले के कतरास स्थित छाताबाद में हुई भू-धंसान की घटना के बाद अब भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के शीर्ष अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस हादसे को लेकर पुलिस में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

Read More : संसद मानसून सत्र: NDA सांसदों का मार्च, झारखंड मुद्दे पर घमासान

पीड़ित अनवर अली की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज एफआईआर में बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल के अलावा एरिया-3 के महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद, एरिया-3 के एजेंट अरविंद झा और बीसीसीएल धनबाद के जीएम सिक्योरिटी समेत अन्य कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 7 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे छाताबाद इलाके में अचानक जमीन धंस गई। इस भू-धंसान की चपेट में आने से उनका मकान और घर के भीतर रखा सारा सामान पूरी तरह तबाह हो गया। हादसे के दौरान आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

आवेदन में पीड़ित ने मकान और घरेलू सामान को पहुंचे नुकसान का अनुमान लगभग 30 से 35 लाख रुपये लगाया है। शिकायत में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में भूमिगत गतिविधियों और भू-धंसान की आशंका की जानकारी अधिकारियों को पहले से थी। इसके बावजूद सुरक्षा और रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

मामले की पुष्टि करते हुए बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि शिकायतकर्ता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छाताबाद में हुए इस हादसे के बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण अब प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास और हुए नुकसान के उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस जांच में अब यह स्पष्ट होगा कि इस घटना के पीछे किस स्तर पर लापरवाही हुई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *