लोहरदगा में युवा व्यवसायी शुभम साहू की हत्या पर महासंघ ने मांगा न्याय और मुआवजा

रांची : अखिल भारतीय सुंडी शौंडिक महासंघ ने लोहरदगा में युवा व्यवसायी शुभम कुमार साहू की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुख जताया है। महासंघ ने झारखंड सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन से मामले के सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर

महासंघ

रांची : अखिल भारतीय सुंडी शौंडिक महासंघ ने लोहरदगा में युवा व्यवसायी शुभम कुमार साहू की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुख जताया है। महासंघ ने झारखंड सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन से मामले के सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता और राष्ट्रीय कार्यदल सदस्य बीरेंद्र साहु ने लोहरदगा जिला सुंडी संघ के जिला अध्यक्ष रितेश साहु से मिली जानकारी के आधार पर मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Read More : संत इग्नासियुस लोयला डे पर फुटबॉल मुकाबला, ग्राउंड-ए ने दर्ज की 1-0 से जीत

महासंघ के अनुसार, लोहरदगा में 30 जुलाई, गुरुवार की शाम अपराधियों ने युवा व्यवसायी शुभम कुमार साहू की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शुभम कुमार साहू, पिता सुनील साहु, मूल रूप से नारी नावाडीह के निवासी थे और वर्तमान में लोहरदगा शहर में रह रहे थे।

न्यायिक जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

महासंघ ने घटना की न्यायिक जांच कराने के साथ सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। महासंघ ने कहा कि इस घटना ने समाज के साथ ही आम नागरिकों और स्थानीय व्यवसायियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं। संगठन ने स्थानीय प्रशासन से व्यवसायियों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

पीड़ित परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग

अखिल भारतीय सुंडी शौंडिक महासंघ ने मृतक के परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। संगठन ने परिवार के भरण-पोषण के लिए एक आश्रित को सरकारी नौकरी और आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। महासंघ ने कहा कि लोहरदगा जिला सुंडी शौंडिक समाज के बैनर तले पूरा समाज इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। संगठन ने समाज के लोगों से एकजुट होकर पीड़ित परिवार को संबल देने की अपील की। अखिल भारतीय सुंडी शौंडिक महासंघ ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल से मामले में न्याय सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *