गुमला में होमगार्ड जवान वीरेंद्र साहू को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

गुमला : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के गुमला अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त सिपाही सह झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन, गुमला जिला के कार्यालय सचिव वीरेंद्र साहू के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को पूरा महकमा गमगीन रहा। ब्रेन हेमरेज के कारण उनका निधन हुआ। दिवंगत जवान के

वीरेंद्र साहू
जवान के परिवार को मिली आर्थिक मदद।

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के गुमला अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त सिपाही सह झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन, गुमला जिला के कार्यालय सचिव वीरेंद्र साहू के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को पूरा महकमा गमगीन रहा। ब्रेन हेमरेज के कारण उनका निधन हुआ। दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को झारखंड गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय, सीलम (गुमला) लाया गया। यहां अधिकारियों और जवानों ने नम आंखों से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।

Read More : MMDR पर आदित्य साहू का कांग्रेस-झामुमो पर हमला, छात्रों के सवाल उठाए

अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को मिली मदद

श्रद्धांजलि सभा में जिला समादेष्टा चंदन कुमार और कंपनी कमांडर रोशन कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया। जिला समादेष्टा चंदन कुमार ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के तौर पर अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये नकद प्रदान किए।

होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने भी दी आर्थिक सहायता

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश महिला अध्यक्ष अंजना बड़ा, जिला अध्यक्ष झरी भगत, जिला उपाध्यक्ष संदीप उरांव, महिला जिला अध्यक्ष रीना देवी, कोषाध्यक्ष अनीता देवी, उपसचिव सह मीडिया प्रभारी सुनील कुमार और जिला प्रवक्ता हवलदार भुवनेश्वर गोप समेत संगठन के सदस्य भी शोक सभा में शामिल हुए। एसोसिएशन की ओर से दिवंगत कार्यालय सचिव वीरेंद्र साहू के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपये नकद की आर्थिक सहायता दी गई। इस तरह विभाग और संगठन की ओर से परिवार को कुल 15 हजार रुपये की तत्काल मदद मिली।

कर्मठ और मिलनसार साथी थे वीरेंद्र साहू

इस मौके पर मौजूद अधिकारियों और एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि वीरेंद्र साहू बेहद कर्मठ और मिलनसार साथी थे। उनका असमय निधन पूरे संगठन और गृह रक्षा वाहिनी के लिए अपूरणीय क्षति है। अधिकारियों और संगठन के सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा गृह रक्षा वाहिनी परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *