रांची में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई। हादसा अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास हुआ। घटना के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया। बताया जा रहा

रांची
बुजुर्ग की मौत से भड़के लोग

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई। हादसा अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास हुआ। घटना के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 10 बजे राजकुमार प्रसाद अशोक नगर से फेरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद-ग्रे रंग की क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

Read More : एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का कमाल, ईरान को 40-34 से हराया

हादसे के बाद चालक फरार

टक्कर के बाद राजकुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्रेटा कार का चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आज यानी शनिवार को स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क हादसे के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *