निर्माणाधीन सुरंग में फंसे आठ मजदूरों की मौत, शव बरामद, रेस्क्यू अभियान जारी

सिक्किम के नामची जिले में समारदुंग, झोलुंगे के पास निर्माणाधीन सुरंग में फंसे आठ मजदूरों की मौत हो जाने की सूचना है. जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने आठ मजदूरों के शव बरामद कर लिये हैं. साथ ही बाकी मजदूरों, कंपनी के कर्मचारियों को वहां

सिक्किम के नामची जिले में समारदुंग, झोलुंगे के पास निर्माणाधीन सुरंग में फंसे आठ मजदूरों की मौत हो जाने की सूचना है. जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने आठ मजदूरों के शव बरामद कर लिये हैं.


साथ ही बाकी मजदूरों, कंपनी के कर्मचारियों को वहां से सुरक्षित निकालने की कवायद जारी है. राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बयान जारी कर जानकारी दी है कि मजदूरों के शव गंगटोक स्थित सिंगतम जिला अस्पताल और नमची जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है.बता दें कि कल लैंडस्लाइड के कारण सुरंग धंस गयी थी.

खबर है कि जिला प्रशासन SDRF, NDRF, सिक्किम पुलिस के अलावा अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहा है. बता दें कि इस सुरंग का निर्माण तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना के तहत पटेल इंजीनियरिंग द्वारा किया जा रहा है .नमची जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, शुरुआती जानकारी के अनुसार लगभग 19 मजदूर अंदर फंसे थे.

तामलिंग ने कहा, बाद में रेस्क्यू अभियान के तहत पटेल इंजीनियरिंग के तीन कर्मचारी सुरंग में गये, लेकिन उनमें से दो भी अंदर फंस गये. तामलिंग ने कंपनी के 21 लोगों के अंदर होने की आशंका जताई. एनएचपीसी के छह कर्मचारियों के भी सुरंग के भीतर फंसे होने की खबर है, जिला कलेक्टर ने सुरंग से बाहर निकल पाने में सफल कुछ मजदूरों के हवाले से जानकारी दी कि उन्होंने अंदर से विस्फोट की आवाज सुनी थी.

आवाज सुन कर वे तुरंत बाहर भागे. तामलिंग ने कहा कि सुरंग के अंदर मीथेन गैस की भारी मात्रा होने के कारण बचाव अभियान में चुनौती आ रही है. प्रथम एनडीआरएफ टीम अग्निशमन कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रही, जो घटना के बाद अंदर गये थे. इसके बाद दूसरी एनडीआरएफ टीम सुरंग में भेजी गयी. बचाव अभियान जारी है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *