एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश से ED की पूछताछ जारी, खाता बना आधार

धनबाद : धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह के करीबी सहयोगी ओम प्रकाश सिंह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ जारी है। 28 जुलाई को धनबाद में दूसरे दौर की छापेमारी के दौरान मिले महत्वपूर्ण दस्तावेजों के आधार पर ईडी ने ओम प्रकाश सिंह

ED

धनबाद : धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह के करीबी सहयोगी ओम प्रकाश सिंह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ जारी है। 28 जुलाई को धनबाद में दूसरे दौर की छापेमारी के दौरान मिले महत्वपूर्ण दस्तावेजों के आधार पर ईडी ने ओम प्रकाश सिंह को समन जारी कर तलब किया था। समन का पालन करते हुए ओम प्रकाश सिंह निर्धारित समय पर ED के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अधिकारियों ने उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी।

Read More : पलामू में कोयल नदी उफान पर, 10 साल बाद आई पहली बाढ़, निचले इलाके डूबे

ED की शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि एलबी सिंह ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए कई अन्य व्यक्तियों के नाम पर फर्जी और बेनामी बैंक खाते खोल रखे थे। इन खातों में अवैध और बिना हिसाब-किताब वाली बड़ी राशि जमा कराई जाती थी। जांच में पाया गया कि ये खाते कागजों पर तो ओम प्रकाश सिंह जैसे अन्य लोगों के नाम दर्ज हैं, लेकिन इनका वास्तविक नियंत्रण और संचालन पूरी तरह से एलबी सिंह के हाथों में था। ED अब इन खातों के जरिए किए गए पैसों के लेन-देन और बेनामी संपत्ति के मामलों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.