कोयला घोटाले में ईडी को माधव सिंह, पप्पु मंडल, गणेश यादव व रोहित यादव की तलाश

रांची: कोयला घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को माधव सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, पप्पु मंडल, गणेश यादव और रोहित यादव की तलाश है। इन सभी पर कोयला के वैध-अवैध कारोबार में शामिल होने का आरोप है। आरोप है कि सभी लंबे समय से अवैध कोयला

(ईडी)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  कोयला घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को  माधव सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, पप्पु मंडल, गणेश यादव और रोहित यादव की तलाश है। इन सभी पर कोयला के वैध-अवैध कारोबार में शामिल होने का आरोप है।  आरोप है कि सभी लंबे समय से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े हैं।

also read :अष्टमी-नवमी और दशहरा की तिथि का ज्योतिषियों ने दूर किया कंफ्यूजन

ईडी ने कोयला घोटाले की जांच के दूसरे चरण की छापेमारी के दायरे में कोयला व्यापारी एलबी सिंह समेत दूसरे बड़े कारोबारियों से जुड़े लोगों को शामिल किया था। माधव सिंह, पप्पु मंडल, गणेश यादव व रोहित यादव के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी में मिले दस्तावेज के आधार पर ईडी सभी से पूछताछ कर रही है।

ईडी ने तीन बार समन भेजे, लेकिन चारों ईडी के दफ्तर में हाजिर नहीं हुए

कोयला व्यापारी एलबी सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों के पूछताछ के बाद ईडी ने माधव सिंह, पप्पु मंडल, गणेश यादव और रोहित यादव को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया।  ईडी ने तीन बार समन भेजे, लेकिन चारों ईडी के दफ्तर में हाजिर नहीं हुए।  तीन-तीन बार समन भेजने के बावजूद इसमें से न कोई पूछताछ के लिए हाजिर हुआ और ना ही किसी ने समय मांगने के लिए आवेदन दिया।

also read : पॉक्सो मामले में उम्रकैद की सजा पाये मुजरिम को हाईकोर्ट से जमानत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *