दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: सांसद संजय सेठ

रांची : रांची के बड़ागाईं में हनुमान क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन 17 अक्टूबर 2026 को महासप्तमी के अवसर पर किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ, रांची की महापौर रोशनी खलखो

दुर्गा पूजा
बड़ागाईं में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के बड़ागाईं में हनुमान क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन 17 अक्टूबर 2026 को महासप्तमी के अवसर पर किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ, रांची की महापौर रोशनी खलखो समेत अन्य अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर संयुक्त रूप से पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्व हिंदी परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ. बिरेन्द्र साहु, पूर्व विधायक समरी लाल और समिति के अध्यक्ष शेखर साहू समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।

माता दुर्गा भक्तों को शक्ति प्रदान करती हैं : रोशनी खलखो

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रांची की महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि मां दुर्गा सभी भक्तों को शक्ति प्रदान करती हैं। उन्होंने महिषासुर का वध कर धरती पर मानव जीवन के कष्टों को दूर किया था।

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दुर्गा पूजा: संजय सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आसुरी शक्तियां देखने में भले ही सफल होती नजर आएं, लेकिन उनका अंत निश्चित होता है। हनुमान क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों ने महासप्तमी के अवसर पर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।

दुर्गा पूजा
बड़ागाईं में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *