पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, समितियों की समस्याओं पर फोकस

पूर्वी सिंहभूम : आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को कमिटी के अध्यक्ष और झारखंड सरकार के पूर्व भू-राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां के

दुर्गा पूजा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्य।

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को कमिटी के अध्यक्ष और झारखंड सरकार के पूर्व भू-राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां के आवासीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पूजा की तैयारियों और पूजा समितियों की समस्याओं पर चर्चा हुई।

Read More : त्योहारों पर रांची-दिल्ली और मुंबई रूट की ट्रेनों में नो रूम, 12 स्पेशल का प्रस्ताव

समिति के अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति जिले के दोनों अनुमंडलों और 11 प्रखंडों में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा समितियों को होने वाली परेशानियों के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समिति पिछले आठ वर्षों से जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जिले की पूजा समितियों को साथ लेकर काम कर रही है।

13 सितंबर को होगी वार्षिक आमसभा

दुलाल भुइयां ने बताया कि 13 सितंबर 2026 को समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित की जाएगी। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी संबद्ध पूजा समितियों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। आमसभा में समिति के विस्तार के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा समितियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके बाद संबंधित समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखकर उनके समाधान के लिए पहल की जाएगी। दुलाल भुइयां ने कहा कि पिछले वर्ष भी समिति के प्रयास से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कई पूजा समितियों की समस्याओं का संबंधित विभागों के सहयोग से समाधान कराया गया था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष और अधिक सक्रियता के साथ काम किया जाएगा, ताकि सभी पूजा समितियां बिना किसी परेशानी के व्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से पूजा का आयोजन कर सकें।

ये सदस्य रहे मौजूद

संवाददाता सम्मेलन में संयुक्त सचिव डॉ. श्याम शर्मा, वरीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा, बिरेन्द्र सिंह, हर्ष यादव, रामबाबू यादव, कार्यालय सचिव कमल राम यादव, सचिव निमाई मंडल, पवन उपाध्याय सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *