डूरंड कप 2026 : मोरहाबादी में आज से रूट डायवर्जन, जानें पार्किंग व्यवस्था

रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार (26 जुलाई) से ऐतिहासिक 135वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है।
Traffic Advisory

रांची : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार (26 जुलाई) से ऐतिहासिक 135वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन 16 अगस्त 2026 तक चलेगा। मैचों के दौरान स्टेडियम और आसपास बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इसके तहत रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आयोजन अवधि के दौरान मोरहाबादी स्टेडियम के आसपास अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का उपयोग करने से बचें, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और यातायात सुचारू बना रहे।

Read More : कारगिल विजय दिवस 2026 : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत देश ने वीर शहीदों को किया नमन

चार स्थानों पर बनाई गई पार्किंग व्यवस्था

1. रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी

इन क्षेत्रों से आने वाले वाहन : खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, रातू, कांके और पिठोरिया।

निर्धारित रूट : कांके रिंग रोड → चांदनी चौक → राम मंदिर → रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान।

2. टीआरआई मैदान / मंदिर मैदान

इन क्षेत्रों से आने वाले वाहन : टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़, रिम्स, बरियातू, करमटोली, बोड़या रोड और जेल चौक।

3. आर्मी मैदान

इन क्षेत्रों से आने वाले वाहन : धुर्वा, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा।

4. मोरहाबादी परेड मैदान

यह पार्किंग स्थल केवल वीआईपी, पासधारी वाहनों और मीडिया पासधारी वाहनों के लिए आरक्षित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों और आम नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने तथा जारी रूट डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सहयोग मिलने से मैचों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *