एनसीसी यूनिट बंद होने पर देवेन्द्र नाथ ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रांची: बुंडू पी.पी.के. कॉलेज की 7/3 एनसीसी यूनिट को फिर से शुरू करने की मांग पर JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 41 वर्षों से

राज्यपाल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  बुंडू पी.पी.के. कॉलेज की 7/3 एनसीसी यूनिट को फिर से शुरू करने की मांग पर JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने  बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 41 वर्षों से संचालित एनसीसी यूनिट का बंद होना बुंडू, तमाड़, सिल्ली, राहे और सोनाहातू सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के भविष्य के लिए बड़ा नुकसान है।

कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की

देवेन्द्र नाथ ने यूनिट बंद होने के लिए कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग और विश्वविद्यालय को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। देवेंद्र महतो ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में एनसीसी यूनिट को पुनः शुरू कराने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।

also read: रांची ग्रामीण में शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न, समिति ने प्रशासन को सराहा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *