छड़वा डैम के जंगल में फंदे से लटका मिला आर्मी जवान का शव इलाके में सनसनी

हजारीबाग: कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र स्थित छड़वा डैम के जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान धनंजय कुमार, पिता राजकुमार महतो के रूप में बताई जा रही है। also read :

छड़वा डैम

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग:  कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र स्थित छड़वा डैम के जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान धनंजय कुमार, पिता राजकुमार महतो के रूप में बताई जा रही है।

also read : पर्यूषण महापर्व : उपासना दिवस पर आत्मदर्शन का संदेश, शुद्ध भावना पर दिया जोर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धनंजय कुमार आर्मी में जवान था। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है।

also read : ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

also read : 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होने स्विट्जरलैंड पहुंचा झारखंड का प्रतिनिधिमंडल, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो कर रहे नेतृत्व

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.