DC मंजूनाथ भजंत्री ने ली समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर 14 प्लाटून लेंगी हिस्सा

रांची : रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समारोह के गरिमापूर्ण और

DC मंजूनाथ भजंत्री

रांची : रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समारोह के गरिमापूर्ण और सुचारु संचालन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुल 14 प्लाटून हिस्सा लेंगी। इसमें विशेष बात यह है कि इस वर्ष पड़ोसी राज्य से ओडिशा पुलिस की टीम भी परेड में शामिल होगी।

Read More : JPSC-JSSC विवाद : विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दिया नैतिक समर्थन, CBI जांच की मांग

मोरहाबादी मैदान में वाटरप्रूफ पंडाल और मजबूत बैरिकेडिंग के निर्देश

DC ने कार्यपालक अभियंता (भवन प्रमंडल) को निर्देश दिया कि मैदान के दाईं और बाईं ओर आगंतुकों के लिए वाटरप्रूफ पंडाल, गैलरी और पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही मैदान के समतलीकरण, मजबूत बैरिकेडिंग, मंच निर्माण और साउंड टॉवर का कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला नजारत उपसमाहर्ता को मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार करने और अतिथियों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं विद्युत कार्य प्रमंडल को बिना रुकावट बिजली आपूर्ति और साउंडप्रूफ जनरेटर तैयार रखने का निर्देश मिला है।

पेयजल, अस्थायी शौचालय और मेडिकल कैंप की होगी व्यवस्था

समारोह स्थल पर पेयजल आपूर्ति, वीआईपी टॉयलेट और परेड पूर्वाभ्यास में भाग लेने वाले कैडेटों के लिए अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था का जिम्मा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को सौंपा गया है। इसके अलावा मोरहाबादी की ओर जाने वाली सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई, अग्निशमन सेवा और आपातकालीन चिकित्सा मेडिकल कैंप की पूरी व्यवस्था रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय भगत, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण सहित सभी कार्यपालक अभियंता और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। DC ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से निर्धारित समय-सीमा में करने को कहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *