क्रिकेट टी-20 मैच: रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सुरक्षाकर्मियों को सेल्फी न लेने की हिदायत?

रांची: 9 अक्टूबर 2026 को धुर्वा स्थित जेएसएससीए स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। मैच के सिलसिले में दोनों टीमों के खिलाड़ी और अधिकारी राजधानी के होटल रेडिसन ब्लू

क्रिकेट टी-20 मैच: रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सुरक्षाकर्मियों को सेल्फी न लेने की हिदायत?

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
रांची:  9 अक्टूबर 2026 को धुर्वा स्थित जेएसएससीए स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है।  मैच के सिलसिले में दोनों टीमों के खिलाड़ी और अधिकारी राजधानी के होटल रेडिसन ब्लू में ठहरे हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रांची एसएसपी राकेश रंजन ने सुरक्षा आदेश जारी कर होटल और उसके आसपास के इलाकों को अभेद्य किले में बदल दिया है।

also read : झारखंड भाजपा ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक, पार्टी नेताओं ने व्यक्त की गहरी संवेदना

खिलाड़ियों के आगमन को देखते हुए होटल रेडिसन ब्लू में 7 अक्टूबर की दोपहर एक बजे से ही सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है, जो दोनों टीमों के रांची से प्रस्थान करने तक 24 घंटे लगातार जारी रहेगी।  सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसे दो शिफ्टों (सुबह 9 से रात 9 बजे और रात 9 से सुबह 9 बजे) में बांटा गया है। सुरक्षा की कमान डीएसपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है, जिनमें जेएपी-1 के डीएसपी मनोज कुमार-3 और नूर मुस्तफा अंसारी शामिल हैं।
ऊंची इमारतों पर तैनात रहेंगे जवान, बीडीडीएस और हिट टीम मुस्तैद
सुरक्षा योजना के मुताबिक होटल के मुख्य द्वार, निकास द्वार और लॉबी के साथ-साथ होटल के आसपास की ऊंची इमारतों (हाई राइज बिल्डिंग) पर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।  होटल के आसपास और कडरू व मेन रोड की तरफ बैरीकेडिंग कर विशेष चौकसी बरती जा रही है।  किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड), हिट (HIT) टीम और फायर टेंडर को 24 घंटे तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।  इसके अतिरिक्त, होटल के अंदरूनी हिस्सों और प्रत्येक तल पर सादे लिबास में भी पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पुलिसकर्मी नहीं ले सकेंगे सेल्फी

रांची एसएसपी द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि खिलाड़ियों के ठहरने के स्थान पर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।  विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जनता को भी खिलाड़ियों के नजदीक जाने से रोकने का आदेश दिया गया है।  इसके साथ ही, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे ड्यूटी के दौरान खिलाड़ियों के साथ किसी भी प्रकार की सेल्फी आदि नहीं लेंगे।

also read : चाईबासा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 2 चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *