झारखंड के कोयला कारोबारी ने बिहार में व्यापारी के घर के बाहर दे रहे धरना, 4.61 करोड़ का है मामला

गया: बिहार के गयाजी में 4 करोड़ 61 लाख रुपये के कथित बकाया भुगतान को लेकर झारखंड के कोयला कारोबारी ने अनोखा तरीका अपनाया है। कोयला सप्लायर पिछले 15 दिनों से पैसा की मांग को लेकर व्यापारी के घर के बाहर खटिया लगाकर बैठा है

गया: बिहार के गयाजी में 4 करोड़ 61 लाख रुपये के कथित बकाया भुगतान को लेकर झारखंड के कोयला कारोबारी ने अनोखा तरीका अपनाया है। कोयला सप्लायर पिछले 15 दिनों से पैसा की मांग को लेकर व्यापारी के घर के बाहर खटिया लगाकर बैठा है और कह रहा है कि जबतक भुगतान नहीं मिल जाता वह नहीं हटेगा। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि विवाद का समाधान केवल कानून और न्यायालय के जरिए ही होगा।

मामला गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज गड़ेरिया गांव का है, जहां करोड़ों रुपये के कथित लेन-देन का विवाद अब सड़क पर आ गया है। झारखंड के चतरा जिले के परतापुर थाना की सोनपुर निवासी कोयला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पिछले 15 दिनों से कोयला व्यपारी संतोष कुमार अग्रवाल के घर के बाहर खटिया डालकर बैठे हैं। उनका दावा है कि कारोबार के दौरान उनके 4 करोड़ 61 लाख रुपये बकाया है। कई बार मांग के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। उनका कहना है कि जब तक पूरी राशि नहीं मिलती, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे।

लिखित समझौते के बावजूद नहीं किया भुगतान

धर्मेंद सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह का यह भी दावा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले लिखित समझौते हुए थे, लेकिन उसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने अपनी खराब आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि मुझे पैसों की जरूरत है, हमने बैंक से पैसे लिए थे, पैसे नहीं देने पर बैंक लगातार दबाव डाल रहा है, जबकि संतोष घर से फरार चल रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.