जन्माष्टमी पर CM हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने दी शुभकामनाएं

रांची : झारखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर CM हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने अपने संदेश में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों और

जन्माष्टमी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : झारखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर CM हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने अपने संदेश में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों और आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

Read More : आम्रपाली कोल परियोजना पहुंचे सीसीएल सीएमडी, डिस्पैच बढ़ाने का निर्देश

कर्मयोग और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश

CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि प्रेम, करुणा, सत्य, न्याय और कर्मयोग के महान प्रतीक हैं। CM ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श सिखाते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और विवेक के साथ सत्य का साथ देते हुए अपने कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस अवसर पर CM ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं तथा झारखंड को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं।

खुशहाली और न्याय के पक्ष में खड़े रहने का आह्वान

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रेम, दया, करुणा, न्याय एवं सत्य के पक्ष में सदैव खड़े रहने वाले प्रभु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर किसी के जीवन में नई खुशहाली लेकर आए। बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश के नागरिकों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *