बोकारो के तीन लापता लोगों के लिए CID ने जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस

रांची/बोकारो : झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बोकारो जिले से लापता तीन लोगों की बरामदगी के लिए राज्यभर में ह्यू एंड क्राई (Hue and Cry) नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद अब देशभर की पुलिस मुत्री देवी, कंचन देवी

ह्यू एंड क्राई नोटिस

रांची/बोकारो : झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बोकारो जिले से लापता तीन लोगों की बरामदगी के लिए राज्यभर में ह्यू एंड क्राई (Hue and Cry) नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद अब देशभर की पुलिस मुत्री देवी, कंचन देवी और गिरिश पासवान की तलाश करेगी। CID के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मनोज कौशिक की ओर से मेमो संख्या-483/DCB, दिनांक 25 जुलाई 2026 जारी कर सभी जोनल आईजी, रेंज डीआईजी और जिला पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

Read More : बांकीपुर उपचुनाव : चार राउंड में PK आगे, RJD उम्मीदवार को मिले 884 वोट

पुलिस अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

CID ने झारखंड के सभी पुलिस थानों, ओपी, पुलिस चौकियों और बीट अधिकारियों को तीनों लापता लोगों की जानकारी प्रसारित करने का निर्देश दिया है। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। ह्यू एंड क्राई नोटिस के माध्यम से लापता व्यक्तियों की जानकारी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस थानों, आउट पोस्ट और बीट हाउसों तक प्रसारित की जाती है। इससे दूसरे राज्यों की पुलिस भी लापता लोगों की तलाश में सहयोग कर सकेगी।

इन तीन लापता लोगों की तलाश

  • मुत्री देवी (65 वर्ष) : वह बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र में बुद्धन गोप की पत्नी हैं। उनकी लंबाई लगभग 5 फीट 2 इंच और रंग गेहुंआ बताया गया है। लापता होने के समय उन्होंने पीली साड़ी और नीला ब्लाउज पहन रखा था। उनके लापता होने के संबंध में 8 मार्च 2026 को गोमिया थाना में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत कांड संख्या-41/2026 दर्ज किया गया था।
  • कंचन देवी (46 वर्ष) : वह धनुषधारी सोनार की पुत्री और जितेंद्र कुमार सोनी की पत्नी हैं। उनका संबंध बेरमो के गांधी नगर ओपी क्षेत्र से है। उनकी लंबाई लगभग 5 फीट और रंग गेहुंआ बताया गया है। लापता होने के समय उन्होंने तोते (पैरट) रंग की नाइटी पहन रखी थी। इस मामले में 27 सितंबर 2020 को बेरमो के गांधी नगर ओपी में आईपीसी की धारा 341/323/498(ए)/364/34 के तहत कांड संख्या-186/2020 दर्ज किया गया था।
  • गिरिश पासवान (64 वर्ष) : वह स्वर्गीय रामधनी पासवान के पुत्र हैं और बेरमो के गांधी नगर ओपी क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी लंबाई लगभग 5 फीट 4 इंच और रंग गेहुंआ बताया गया है। लापता होने के समय उन्होंने नीले रंग की शर्ट और काले रंग की फुल पैंट पहन रखी थी। इस संबंध में 7 नवंबर 2020 को बेरमो के गांधी नगर ओपी में धारा 364 के तहत कांड संख्या-218/2020 दर्ज किया गया था।

आम नागरिकों से पुलिस ने मांगा सहयोग

सीआईडी ने अपने पत्र में कहा है कि तीनों लापता व्यक्तियों का विवरण राज्य के सभी पुलिस थानों, आउटपोस्ट और बीट हाउस तक पहुंचाया जाए। यदि किसी जिले में इनमें से कोई व्यक्ति मिलता है या उसके संबंध में कोई विश्वसनीय सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल झारखंड CID मुख्यालय को सूचित किया जाए। पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर लोग निकटतम थाना या झारखंड सीआईडी को सूचना दे सकते हैं। पुलिस का मानना है कि जनता के सहयोग से लापता लोगों का जल्द पता लगाया जा सकता है।

क्या है ह्यू एंड क्राई नोटिस?

ह्यू एंड क्राई नोटिस की अवधारणा कॉमन लॉ से ली गई है। इसके तहत अपराध या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग शोर मचाकर सहायता मांगते थे। आधुनिक समय में पुलिस फरार आरोपियों, संदिग्धों या चोरों की तलाश के लिए भी ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी करती है। इसमें संबंधित व्यक्ति की तस्वीर, पहचान से जुड़ी जानकारी और अन्य विवरण शामिल किए जा सकते हैं।

अंश-अंशिका के लिए भी जारी हुआ था नोटिस

इससे पहले रांची से लापता दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की बरामदगी के लिए भी झारखंड CID ने देशभर की पुलिस से मदद मांगी थी। CID के एडीजी मनोज कौशिक ने देशभर के डीजीपी, पुलिस आयुक्त और आईजी को ह्यू एंड क्राई नोटिस भेजा था। अंश और अंशिका का रांची के धुर्वा से अपहरण कर लिया गया था। बाद में एक नागरिक की सूचना पर दोनों को झारखंड के रामगढ़ जिले से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *