बिरसा उच्च विद्यालय के बच्चों ने उकेरे आजादी के रंग, निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

रांची : स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था ‘अर्थ फाउंडेशन’ की ओर से बुधवार (12 अगस्त 2026) को कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में ‘आजादी के रंग’ पेंटिंग प्रतियोगिता और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस देशभक्ति कार्यक्रम

बिरसा उच्च विद्यालय

रांची : स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था ‘अर्थ फाउंडेशन’ की ओर से बुधवार (12 अगस्त 2026) को कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में ‘आजादी के रंग’ पेंटिंग प्रतियोगिता और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस देशभक्ति कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्थ फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बंका और ‘दीप कौचर की बुटीक’ की संचालिका दीपा बंका उपस्थित थीं. वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्कूल की प्राचार्या सुषमा तिवारी, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, आशीष रोशन और अर्थ फाउंडेशन के ट्रस्ट मेंबर अमित कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे.

Read More : बाल तस्करी पर राज्यपाल का बड़ा संदेश, बच्चों की सुरक्षा पर दिया जोर

राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय चेतना का महाअभियान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दीपक बंका और दीपा बंका ने संयुक्त रूप से कहा, “आजादी का यह महोत्सव महज एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के दिलों में अमर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्र निर्माण की ज्वाला प्रज्वलित करने का महाअभियान है. जब ये बच्चे अपनी कैनवास पर तिरंगे के रंग उकेरते हैं, तो वह नए और सशक्त भारत की मजबूत बुनियाद को रेखांकित करता है.” वहीं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक दायित्व की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है.

300 बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

पेंटिंग प्रतियोगिता के बाद लगभग 300 बच्चों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कांके रोड के आसपास के क्षेत्रों में एक भव्य पदयात्रा निकाली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली गई इस यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा.

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता

‘आजादी के रंग’ थीम पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कलाकृतियों से सभी का मन मोह लिया. प्रतियोगिता के घोषित परिणामों में :

  • प्रथम स्थान : आकृति सोरेन (कक्षा 9वीं)

  • द्वितीय स्थान : अर्चना बखला (कक्षा 7वीं)

  • तृतीय स्थान : सरस्वती लकड़ा (कक्षा 6वीं)

इसके अलावा बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सबरीन परवीन (कक्षा 10), अनु सिंह (कक्षा 10), जॉनी असुर (कक्षा 8) और तनु कुमारी (कक्षा 9) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर रुकसाना परवीन, रेशमा टोप्पो, राजेश सिन्हा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *