रांची: महंगे प्याज से परेशान रांचीवासियों के लिए राहत की खबर है। बाजार में जहां प्याज की कीमत करीब 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंची हुई है, वहीं केंद्र सरकार की पहल पर NCCF की मोबाइल वैन से 35 रुपये किलो की दर से प्याज की बिक्री जारी है।
7 सितंबर को रांची के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल वैन के जरिए सस्ता प्याज उपलब्ध कराने के बाद अब 8 सितंबर 2026 को शहर के 10 नए स्थानों पर वैन लगाई जाएगी। इन मोबाइल वैन के जरिए लोगों को रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा।
आज इन इलाकों में पहुंचेगी NCCF की मोबाइल वैन
NCCF की ओर से 8 सितंबर के लिए मोबाइल वैन की लोकेशन जारी कर दी गई है। मंगलवार को इन 10 स्थानों पर सस्ते प्याज की बिक्री होगी
मोरहाबादी
नागा बाबा खटाल, माकी रोड
हरमू बाजार
कडरू चौक
अरगोड़ा चौक
बजरा, रातू
रातू रोड
पहाड़ी मंदिर
कांके रोड
पंडरा रोड
इन इलाकों के आसपास रहने वाले लोग मोबाइल वैन के पहुंचने पर 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीद सकेंगे।
एक व्यक्ति को अधिकतम 2 किलो प्याज
रियायती दर पर प्याज की बिक्री के लिए मात्रा की सीमा भी तय की गई है। एक उपभोक्ता अधिकतम 2 किलो प्याज ही खरीद सकेगा। यानी 35 रुपये प्रति किलो की दर से एक व्यक्ति को अधिकतम 2 किलो प्याज दिया जाएगा।
रोज बदली जा रही है मोबाइल वैन की लोकेशन
NCCF की इस पहल के तहत मोबाइल वैन को रांची के अलग-अलग इलाकों में भेजा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बाजार से कम कीमत पर प्याज उपलब्ध कराया जा सके। 7 सितंबर को जहां शहर के 10 अलग-अलग स्थानों पर वैन के जरिए बिक्री की गई थी, वहीं 8 सितंबर को लोकेशन बदलकर मोरहाबादी, हरमू, कडरू, अरगोड़ा, रातू रोड, कांके रोड और पंडरा रोड समेत अन्य इलाकों में वैन पहुंचाई जा रही है।इस व्यवस्था का उद्देश्य बढ़ी हुई कीमतों के बीच आम उपभोक्ताओं को राहत देना और उन्हें उचित दर पर प्याज उपलब्ध कराना है।






