DAV नंदराज पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, रांची में वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 11वीं एवं 12वीं) के विद्यार्थियों के लिए "उच्च शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन दिवस" का आयोजन किया गया।
करियर काउंसलिंग

रांची : डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, रांची में वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 11वीं एवं 12वीं) के विद्यार्थियों के लिए “उच्च शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, आधुनिक करियर विकल्पों और बदलती वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था। यह करियर काउंसलिंग सत्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया।

Read More : DSPMU में प्रदर्शन के बीच बवाल, छात्र संगठनों और कर्मचारियों में झड़प

कार्यक्रम में कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर के प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह और एलायंस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के रीजनल मैनेजर अजय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। दोनों विशेषज्ञों ने छात्रों को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने के लिए प्रेरित किया।

विशेषज्ञों ने बताए उभरते करियर विकल्प

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, डिज़ाइन, स्वास्थ्य विज्ञान, उद्यमिता और बहुविषयक शिक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों की जानकारी दी। साथ ही उच्च शिक्षा के अवसर, रोजगारोन्मुख कौशल, साक्षात्कार की तैयारी, स्टेटमेंट ऑफ पर्पज़ (SOP), छात्रवृत्ति योजनाओं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उपलब्ध संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

विश्वविद्यालयों ने लगाए सूचना काउंटर

कार्यक्रम के दौरान एलायंस यूनिवर्सिटी, कलिंगा यूनिवर्सिटी, अपोलो नॉलेज यूनिवर्सिटी, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRM IST) और सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने सूचना काउंटर लगाए। यहां विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति और करियर संभावनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने कहा कि इस तरह के करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम विशेष रूप से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को सही करियर चुनने, उच्च शिक्षा की दिशा तय करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विद्यालय के अनुसार यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक साबित हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *