बिहार के बेतिया में दर्दनाक हादसा, आर्केस्ट्रा में घुसी बस

बेटे के जन्म की खुशी में चल रहे छठियार कार्यक्रम के दौरान अनियंत्रित बस आर्केस्ट्रा में जा घुसी, हादसे में पांच लोगों की मौत हुई।

अपनी भाषा में पढ़ें

बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बेतिया में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर एक छठियार कार्यक्रम में चल रहे आर्केस्ट्रा के बीच जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक घर में बच्चे के जन्म की खुशी में छठियार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे और आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे कार्यक्रम स्थल में जा घुसी।

बस के कार्यक्रम में घुसते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे में कई लोग बस की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। जिस घर में बच्चे के जन्म की खुशी में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, वहां कुछ ही देर में खुशियां चीख-पुकार और मातम में बदल गईं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। तेज रफ्तार बस के अचानक अनियंत्रित होकर कार्यक्रम में घुसने से कई लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद की। फिलहाल दुर्घटना में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *