धनबाद में बेखौफ अपराधी, अपार्टमेंट में महिला की चेन झपटकर भागा

धनबाद : धनबाद में चेन छिनतई करने वाले अपराधियों के हौसले बढ़ते दिख रहे हैं। बीती रात सदर थाना क्षेत्र के पंडित क्लिनिक रोड स्थित सिग्नोरा अपार्टमेंट में बाइक सवार अपराधी एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। अपराधी हेलमेट

अपार्टमेंट
श्वेता चौधरी, पीड़ित महिला

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : धनबाद में चेन छिनतई करने वाले अपराधियों के हौसले बढ़ते दिख रहे हैं। बीती रात सदर थाना क्षेत्र के पंडित क्लिनिक रोड स्थित सिग्नोरा अपार्टमेंट में बाइक सवार अपराधी एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। अपराधी हेलमेट पहने हुए था। पूरी वारदात अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Read More : सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग पर सुनवाई, याचिकाकर्ताओं को 10 दिन की मोहलत

बाइक से अपार्टमेंट में घुसा अपराधी

जानकारी के मुताबिक, महिला बाजार से लौटकर अपने अपार्टमेंट के अंदर पहुंची थी। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी भी परिसर में घुस आया और मौका पाकर महिला के गले से चेन झपट ली। इसके बाद वह बाइक से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच डर का माहौल है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

पीड़ित महिला ने की चेन वापस दिलाने की मांग

पीड़ित महिला श्वेता चौधरी ने बताया कि वह बाजार से लौटकर अपार्टमेंट के अंदर आई थीं। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गया। महिला के मुताबिक, चेन में करीब ढाई ग्राम सोना था। उन्होंने इसकी कीमत दो से तीन लाख रुपये बताई है। श्वेता चौधरी ने पुलिस से आरोपी को जल्द पकड़ने और छीनी गई सोने की चेन वापस दिलाने की मांग की है। अपार्टमेंट के अंदर घुसकर हुई इस वारदात ने परिसर की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *