स्वर्णरेखा नदी गांधी घाट के पास शनिवार शाम डूबी पूनम कुमारी का शव बरामद

रांची /जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी के गांधी घाट के पास शनिवार शाम डूबी 13 वर्षीय पूनम कुमारी का शव रविवार सुबह घटनास्थल के समीप से बरामद कर लिया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में चलाए गए गहन तलाशी अभियान के बाद शव को

स्वर्णरेखा नदी गांधी घाट

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
रांची /जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी  के गांधी घाट के पास शनिवार शाम डूबी 13 वर्षीय पूनम कुमारी का शव रविवार सुबह घटनास्थल के समीप से बरामद कर लिया गया है।  स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में चलाए गए गहन तलाशी अभियान के बाद शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। शनिवार शाम पूनम अपनी बहन के साथ नदी में स्नान करने गई थी. इसी दौरान दोनों बहनें नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहने लगी।
रातभर चला तलाश अभियान
घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पूनम नदी के गहरे पानी में लापता हो गई थी।  घटना के बाद से ही पूनम की तलाश में परिजन और स्थानीय लोग रात भर घाट पर डटे रहे।  रविवार सुबह जैसे ही गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला, घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतका का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। इसके बाद शव को पुलिस ने पोस्मार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.