मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस में मिला शव, पहचान में जुटी GRP

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12151) के स्लीपर कोच के टॉयलेट में एक अनजान यात्री की लाश मिली। यात्री का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका

GRP
घटनास्थल पर लोगों की भीड़

अपनी भाषा में पढ़ें

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12151) के स्लीपर कोच के टॉयलेट में एक अनजान यात्री की लाश मिली। यात्री का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। घटना की खबर मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई।

Read More : इथेनॉल उत्पादन पर सरकार का बड़ा फैसला, गन्ने से चीनी बनाने पर जोर

टॉयलेट का दरवाजा काफी देर तक रहा बंद

पुलिस के अनुसार, ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या एस-7 के टॉयलेट का दरवाजा काफी देर से बंद था। टॉयलेट का इस्तेमाल करने पहुंचे यात्रियों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर कुछ यात्रियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में लटका दिखाई दिया। इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तत्काल ट्रेन में तैनात टीटीई को सूचना दी, जिसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया और चक्रधरपुर स्टेशन पर आवश्यक इंतजाम किए गए। ट्रेन के चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ और GRP की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने टॉयलेट का दरवाजा खुलवाया और रेलकर्मियों की मदद से व्यक्ति को नीचे उतारा। इसके बाद शव को प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर रखा गया। रेलवे अस्पताल से डॉ. रश्मि के नेतृत्व में मेडिकल टीम पहुंची। चिकित्सकीय जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

GRP ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक अकेले यात्रा कर रहा था। वह ट्रेन में कहां से सवार हुआ था और उसे किस स्टेशन पर उतरना था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट और आसपास के रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *