रांची: रांची के पंडरा स्थित काला झंडा शनि मंदिर में भादो अमावस्या के  अवसर पर आयोजित शनि महोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संध्या आरती के बाद हर्षौल्लास के साथ सम्पन्न हो गय।
महोत्सव की शुरुआत सुबह 8:00 बजे मंदिर परिसर में काला ध्वज फहराने के साथ हुई , शनिदेव के विग्रह का पवित्र जल स्नान के बाद तेल अभिषेक कर काला कपड़ा ,नीला कपड़ा, नीला फूल ,अकवन के फूल पत्ते , काला उड़द,काला तिल ,गुड ,दही , और लोहा अर्पण कर विशेष पूजन व अनुष्ठान किया गया।
श्रद्धालुओं के बीच मीठे प्रसाद का वितरण किया गया ,इस शनि महोत्सव के आयोजन में रंजीत महली ,किशन सिन्हा, पूर्णिमा कुमारी, मंजू सिन्हा ,योगेंद्र सिन्हा,बिनोद गुप्ता ,रेखा देवी ,लक्ष्मी सिंह राजपूत ,मीनू गुप्ता ,अमित गुप्ता ,रीना देवी ,घनश्याम गुप्ता आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।