बगोदर में भाजयुमो नेता की गोली मारकर हत्या,आक्रोशितों ने हाईवे पर शव रखकर काटा बवाल

गिरिडीह। जिलेके बगोदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भाजयुमो नेता मिथिलेश यादव का शव हेसला के पास नेशनल हाईवे पर मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,मिथिलेश के सिर पर गोली मारी गई थी। आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क

भाजयुमो

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह। जिलेके बगोदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भाजयुमो नेता मिथिलेश यादव का शव हेसला के पास नेशनल हाईवे पर मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,मिथिलेश के सिर पर गोली मारी गई थी।
आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क के बीच शव देखा,जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।  इसघटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और बगोदर प्रमुख आशा महतो समेत अन्य लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इसकी वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
सूचना मिलने पर एसडीपीओ धनंजय राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया।  बताया गया कि मिथिलेश हेसला गांव का रहने वाला था और हाईवे के पास सर्विस सेंटर चलाता था।
गुरुवार रात वह दुकान पर सोने की बात कहकर घर से निकला था।  उसके बाद आज सुबह उसका शव बरामद किया गया।  हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं है।  पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलनें के बाद परिजनाें को रो-रो कर बूरा हाल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.