नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर BJP भड़क गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर की गई टिप्पणी के विरोध में BJP ने आज यानी सोमवार को देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि सभी राज्यों में बीजेपी दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। BJP नेताओं का कहना है कि खरगे ने जो बात कही है, वह गलत और अपमानजनक है। पार्टी ने उनसे बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। बीजेपी का आरोप है कि पटना में खरगे ने प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर ऐसी बात कही, जिससे परिवार के सम्मान को ठेस पहुंची है। पार्टी ने यह भी कहा कि राजनीतिक लड़ाई में नेताओं को अपनी जुबान पर लगाम रखनी चाहिए। नीतियों पर सवाल उठाने के बजाय किसी के परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर BJPअब कांग्रेस के खिलाफ देशभर में मोर्चा खोलने जा रही है।
Read More : राहुल गांधी मानहानि मामले में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला
BJP ने प्रदेश मुख्यालयों पर प्रदर्शन का दिया निर्देश
BJP ने अपनी सभी राज्य इकाइयों को पार्टी कार्यालयों पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है। BJP प्रवक्ताओं के अनुसार इन प्रदर्शनों के जरिए पार्टी इस तरह की टिप्पणियों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराएगी। पार्टी का कहना है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सार्वजनिक चर्चा में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।
आज मल्लिकार्जुन खड़गे, जो कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं, ने पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली।
जब वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे, उसी समय कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता मंच के नीचे खड़े हो गए और उन्होंने खड़गे जी की कुछ बातों पर आपत्ति जताई। उनमें से एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि, “मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं।”
कांग्रेस के कार्यकर्ता खड़े हुए और उनमें से एक कार्यकर्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारे नॉन-फंक्शनिंग अध्यक्ष तो हमेशा छुट्टी पर रहते हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी चुनाव कैसे जीत पाएगी? मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं।
मुझे बहुत दुख हुआ, जिस प्रकार की प्रतिक्रिया मल्लिकार्जुन खड़गे की थी। खड़गे जी ने कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।”
इसमें दो बातें हैं।
पहला विषय यह है कि खुद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सभा में, जहाँ उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बोल रहे हों, यह स्पष्टता है कि राहुल गांधी से नहीं हो पाएगा। राहुल गांधी हमेशा वेकेशन मोड में रहते हैं। राहुल गांधी के रहते हुए कांग्रेस आगे नहीं बढ़ सकती है और पीएम मोदी सत्ता में बने रहेंगे, यह स्पष्टता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को है।
दूसरा विषय यह है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को इस उम्र में इस प्रकार की भाषा शोभा नहीं देती। मैं नहीं मानता कि यह मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है, मैं मानता हूँ कि यह सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कहलवाया है। यह बहुत ही निंदनीय है और मुझे लगता है कि आज कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को पता है कि वास्तविकता क्या है।
यह कांग्रेस पार्टी में रिजीम चेंज के फ्रस्ट्रेशन का परिणाम है।
– डॉ. @sambitswaraj
— BJP (@BJP4India) October 25, 2026
खरगे से बिना शर्त माफी की मांग
BJP के वरिष्ठ नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे से अपनी टिप्पणी के लिए बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत अपमान में नहीं बदलना चाहिए। बीजेपी ने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को आपसी सम्मान और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। पार्टी ने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता का उल्लेख किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
पटना में दिए गए बयान से शुरू हुआ विवाद
यह विवाद पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक कार्यक्रम में दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में बने रहने को लेकर टिप्पणी की थी। इसके जवाब में खरगे ने कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष की आलोचना की। बीजेपी के विरोध के बाद यह मामला दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच विवाद का विषय बन गया है। सोमवार को देशभर के प्रदेश मुख्यालयों पर प्रस्तावित प्रदर्शनों के दौरान बीजेपी इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराएगी।




