डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर भाजपा का विरोध, कार्रवाई की मांग

रांची : राजधानी रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर झारखंड भाजपा ने नाराजगी जताई है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर झारखंड भाजपा ने नाराजगी जताई है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन करेगी।

Read More : जगन्नाथ मंदिर में भगवान के विशेष सुना बेशा के लिए बनेंगे नए आभूषण

प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोतने की निंदा

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय व्यक्तित्व थे। उनके मुताबिक, प्रतिमा का अपमान केवल प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना नहीं है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक और राष्ट्रवादी चेतना का अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोतने से डॉ. मुखर्जी के विचारों को धुंधला नहीं किया जा सकता। प्रतुल शाहदेव ने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

भाजपा नेता ने इस घटना को राज्य की कानून-व्यवस्था से भी जोड़ते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों का मुकाबला विचारों से होना चाहिए, न कि इस तरह की घटनाओं से। उन्होंने प्रशासन से मामले के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *