आदित्य साहू के नेतृत्व में संसद परिसर में BJP सांसदों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली : नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर बुधवार को झारखंड में आंदोलनरत छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में

आदित्य साहू

नई दिल्ली : नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर बुधवार को झारखंड में आंदोलनरत छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड और ओडिशा के एनडीए (NDA) सांसदों ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला।

Read More : झारखंड पुलिस के 29 अधिकारी-कर्मी होंगे सम्मानित, कैलाश श्रेष्ठ को PPM

प्रदर्शनकारी सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि झारखंड में युवाओं की न्यायोचित मांगों को दबाने के लिए दमनकारी बल प्रयोग किया गया। इसके साथ ही सांसदों ने छात्र मुद्दों पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की दोहरी राजनीति और चुप्पी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आदित्य साहू ने कहा कि देश के अन्य राज्यों में छात्रों की समस्याओं पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले राहुल गांधी झारखंड में कांग्रेस समर्थित सरकार द्वारा युवाओं पर किए जा रहे लाठीचार्ज पर पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।

सांसदों ने मांग की कि झारखंड के अभ्यर्थियों के साथ न्याय किया जाए और लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई हो। संसद परिसर में हुए इस प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि झारखंड का छात्र आंदोलन अब केवल राज्य तक सीमित न रहकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *