इटकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी से गायब DG जनरेटर बरामद, दो गिरफ्तार

धोखाधड़ी कर गायब किए गए 124 केवीए डीजी जनरेटर को इटकी पुलिस ने पलामू जिले के पांकी क्षेत्र से बरामद कर लिया है।
जनरेटर

रांची : धोखाधड़ी कर गायब किए गए 124 केवीए डीजी जनरेटर को इटकी पुलिस ने पलामू जिले के पांकी क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के मरूंगड़ा निवासी सूरज महली और इटकी के कोयरी टोला निवासी सुजीत कुमार महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट सराय रोड निवासी आकाश अग्रवाल ने 26 जुलाई को इटकी थाना में 124 केवीए डीजी जनरेटर को धोखाधड़ी कर गायब किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Read More : BREAKING : SC से निलंबित IAS विनय चौबे को राहत, हजारीबाग जमीन मामले में जमानत

विशेष टीम ने की छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP के निर्देश पर रूरल एसपी के देखरेख में डीएसपी बेड़ो के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। टीम में इटकी थानेदार शिव नारायण तिवारी, एसआई समित दास, एएसआई किरण बारला और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम ने छापेमारी कर सुजीत कुमार महतो को इटकी के कोयरी टोला से गिरफ्तार किया। वहीं, सूरज महली को ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के मरूंगड़ा से पकड़ा गया। पुलिस ने सूरज महली की निशानदेही पर पलामू जिले के पांकी क्षेत्र में छापेमारी कर गायब किया गया 124 केवीए डीजी जनरेटर बरामद कर लिया।

तीन दिनों के लिए बुक कराया था जनरेटर

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 8 जुलाई को मोबाइल फोन के माध्यम से आकाश अग्रवाल से तीन दिनों के लिए डीजी जनरेटर बुक कराया था। जनरेटर लेने के बाद आरोपी लगातार बुकिंग की अवधि बढ़ाते रहे। बाद में उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और जनरेटर का कोई पता नहीं चला। संदेह होने पर जनरेटर मालिक इटकी पहुंचे और उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने इटकी थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बरामद डीजी जनरेटर को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *