रांची में अनंत चतुर्दशी पर निकलेगी भव्य जैन शोभायात्रा, जानें रूट

रांची : अनंत चतुर्दशी के मौके पर कल यानी शुक्रवार को श्री दिगंबर जैन पंचायत की ओर से भव्य जैन शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1:30 बजे अपर बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकलने वाली शोभायात्रा मुनि श्री गे सागर जी

अनंत चतुर्दशी
जैन शोभायात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : अनंत चतुर्दशी के मौके पर कल यानी शुक्रवार को श्री दिगंबर जैन पंचायत की ओर से भव्य जैन शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1:30 बजे अपर बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकलने वाली शोभायात्रा मुनि श्री गे सागर जी के सानिध्य में होगी। पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल और मंत्री जीतेंद्र छाबड़ा ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा में पीतल के रथ पर भगवान श्रीजी को विराजमान किया जाएगा। इसे शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बताया गया है। मुख्य सचिव अविनाश कुमार भगवान श्रीजी की आरती कर शोभायात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे।

Read More : झारखंड BJP के संगठन महामंत्री बदले, पवन साय को मिली जिम्मेदारी

धार्मिक झांकियां और भजन मंडली रहेंगी शामिल

शोभायात्रा में जैन धर्म के विभिन्न धार्मिक संदेशों से सजी धर्म पताकाएं शामिल होंगी। जैन धर्म के प्रमुख ग्रंथ जिणवाणी को चांदी की पालकी में विराजमान किया जाएगा, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगे। महिलाएं केसरिया और पुरुष श्वेत परिधान पहनकर नंगे पांव भगवान जिनेंद्र देव के जयकारों और भजनों के साथ रथ को आगे बढ़ाएंगे। शोभायात्रा में भजन मंडली और भगवान का दरबार भी शामिल रहेगा।

इन मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा

शोभायात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर जेजे रोड, लेक रोड, राधेश्याम लेन, मेन रोड, अल्बर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक, श्रद्धानंद पथ और महावीर चौक होते हुए रातू रोड स्थित भगवान वासुपूज्य मंदिर पहुंचेगी। यहां भगवान को पांडूशिला पर विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद घंट ध्वनि और मंत्रोच्चारण के बीच कलशाभिषेक किया जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा रातू रोड, मैकी रोड, महावीर चौक, नॉर्थ मार्केट रोड, लोहा पट्टी और मारवाड़ी टोला होते हुए वापस अपर बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगी। यहीं शोभायात्रा का समापन होगा।

भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा

रातू रोड स्थित भगवान वासुपूज्य मंदिर में मुनि श्री गे सागर जी महाराज के सानिध्य में भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और कलशाभिषेक किया जाएगा। भक्तों की ओर से मोक्ष कल्याणक का लड्डू भी भगवान को चढ़ाया जाएगा। इसकी जानकारी प्रदीप बाकलीवाल ने दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *