जॉर्जिया में भारत का मान बढ़ाने वाली अंजना कुमारी सम्मानित, सुदेश महतो बोले- बेटियां बढ़ा रहीं देश का गौरव

रांची : झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश कुमार महतो तथा झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो ने अपने बुकरु (रांची) स्थित आवास पर अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी को सम्मानित किया। बता दें कि 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक जॉर्जिया

अंजना कुमारी

रांची : झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश कुमार महतो तथा झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो ने अपने बुकरु (रांची) स्थित आवास पर अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी को सम्मानित किया। बता दें कि 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक जॉर्जिया (यूरोप) के बतुमी में आयोजित ‘बतुमी ओपन इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप’ में सिल्ली प्रखंड के बासलुरी गांव की रहने वाली अंजना कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वुशु (ताओलू स्पर्धा) के ‘विंग चुन’ और ‘डबल डैगर’ इवेंट में दो कांस्य (ब्रांज) पदक जीतकर झारखंड और पूरे देश का नाम रोशन किया है।

‘सिल्ली में मिली विश्वस्तरीय ट्रेनिंग से निखरी प्रतिभा’ : अंजना कुमारी

सम्मान समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय एथलीट अंजना कुमारी ने अपनी इस सफलता का श्रेय सुदेश कुमार महतो को दिया। उन्होंने कहा कि एक साधारण ग्रामीण परिवार की बेटी होने के बावजूद उन्हें खेल की शुरुआत के लिए आवश्यक किट उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा सिल्ली में ही अंतरराष्ट्रीय कोच एस. वाहिद अली के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिला, जिससे उनकी खेल प्रतिभा में निखार आया। अंजना ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य आने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

‘झारखंड की बेटियां विश्व मंच पर फहरा रही हैं परचम’: सुदेश महतो

अंजना कुमारी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड की बेटियां आज अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर विश्व मंच पर देश का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अंजना भविष्य में भी देश और राज्य का मान बढ़ाएंगी तथा खेल के क्षेत्र में आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।

सम्मान समारोह में ये गणमान्य रहे उपस्थित

बुकरु स्थित आवास पर आयोजित इस सम्मान समारोह में झारखंड वुशु एसोसिएशन के संस्थापक शिवेंद्र नाथ दुबे, अंतरराष्ट्रीय कोच एस. वाहिद अली, प्रकाश कुमार और परवाज खान सहित खेल जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने अंजना को उनकी स्वर्णिम सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *