बच्चों के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची: लोरेटो कॉन्वेंट, राँची में आयोजित तीन दिवसीय सीनियर स्कूल वार्षिक समारोह ‘Little Women’ का समापन विद्यार्थियों की शानदार मंचीय प्रस्तुति के साथ बुधवार को हुआ। इस अवसर पर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप

लोरेटो कॉन्वेंट

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: लोरेटो कॉन्वेंट, राँची में आयोजित तीन दिवसीय सीनियर स्कूल वार्षिक समारोह ‘Little Women’ का समापन विद्यार्थियों की शानदार मंचीय प्रस्तुति के साथ बुधवार को  हुआ। इस अवसर पर झारखंड सरकार की  कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

also read : विधानसभा अध्यक्ष से झारखंड चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, सौपा ज्ञापन

विद्यार्थियों ने नाटक, संगीत और नृत्य के माध्यम से प्रेम, परिवार, त्याग, दृढ़ता, आशा एवं करुणा जैसे जीवन-मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। तीन दिवसीय आयोजन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक कार्यक्षमता को प्रदर्शित किया।

अपने संबोधन में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। नाटक, संगीत, नृत्य और अन्य पाठ्येतर गतिविधियाँ बच्चों को टीम भावना, संवाद, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं।

पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी को भी प्रोत्साहित करें

उन्होंने अपने बचपन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यालय में मिली मंचीय प्रस्तुतियों और अन्य गतिविधियों ने उन्हें अपनी झिझक दूर करने तथा स्वयं को बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करने में मदद की। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी को भी प्रोत्साहित करें।

मंत्री ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में बच्चों के लिए अभिभावकों का समय और साथ बेहद मूल्यवान है। जब माता-पिता अपने बच्चों की प्रस्तुति देखने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित होते हैं, तो इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और यह अनुभव उनके लिए जीवनभर यादगार बन जाता है।

बच्चों की प्रतिभा को निखारने में विद्यालय, शिक्षक और परिवार तीनों की महत्वपूर्ण भूमिका है

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने में विद्यालय, शिक्षक और परिवार—तीनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, नए अनुभव प्राप्त करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
मंत्री ने समारोह की सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके समर्पण, परिश्रम तथा सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर प्रिंसिपल सिस्टर क्लारा, फादर अजीत कुमार खेस, फ़ादर जोसफ मोंटेरो आदि उपस्थित थे।

also read : पिता को अस्पताल ले जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.