हर विद्यार्थी एक पौधा लगाए, हरियाली की जिम्मेदारी भी निभाए: आलोक कुमार दूबे

रांची। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल, महुआ टोली (खेलगांव के समक्ष) परिसर में पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के तत्वावधान में भव्य पौधारोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पासवा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल, महुआ टोली (खेलगांव के समक्ष) परिसर में पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के तत्वावधान में भव्य पौधारोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पासवा के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 200 से अधिक पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार भट्ट के सौजन्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण करते हुए संकल्प लिया कि वे लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण मिल सके। विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। पासवा ने पूरे झारखंड में 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमें विश्वास है कि निजी विद्यालयों, सामाजिक संगठनों, पासवा के वॉलिंटियर्स, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के सहयोग से यह लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो हरित झारखंड और स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।

आज के विद्यार्थी ही कल के पर्यावरण प्रहरी

पासवा के प्रवक्ता मेहुल दूबे ने कहा आज के विद्यार्थी ही कल के पर्यावरण प्रहरी हैं। ऐसे अभियान बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। पासवा का प्रयास है कि राज्य का प्रत्येक विद्यालय इस हरित अभियान से जुड़े और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक मूल्यों का भी केंद्र होता है : प्राचार्य

विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार भट्ट ने कहा विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक मूल्यों का भी केंद्र होता है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल की है। हम इन पौधों की देखभाल सुनिश्चित करेंगे और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाएंगे।

विद्यार्थियों की ओर से कहा गया, हमने केवल पौधे नहीं लगाए हैं, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल का भी संकल्प लिया है। हम अपने विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को अधिक से अधिक हराभरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.