रांची / पलामू। चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच अब पलामू जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। जिला प्रशासन ने बाजार समिति में चीनी के कई थोक कारोबारी के गोदाम पर छापेमारी की। इस छापेमारी में गोदाम में मौजूद चीनी के स्टॉक और उसकी खरीद बिक्री की पूरी जानकारी ली गई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई है। इस छापेमारी में पलामू जिला प्रशासन के तरफ से थोक कारोबारी को कई बिंदुओं पर निर्देश जारी किया गया है।
पलामू में फिलहाल चीनी 70 रुपए किलो के दर से बिक रही है। पिछले 15 दिन में चीनी की कीमत 55 रुपय से 70 रुपये पहुंच गई है। हालात को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाया है और स्टॉक की जांच शुरू की है। छापेमारी में पलामू जिला प्रशासन की तरफ से सभी थोक कारोबारी को यह निर्देश दिया गया है कि अधिक कीमत पर चीनी को नहीं बेचना है जबकि चीनी के स्टॉक को प्रतिदिन ऑनलाइन अपडेट करना है. ऐसा नहीं करने वाले तो कारोबारी के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई करेगी।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि स्टॉक की जांच की गई है और कई बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं. सभी कारोबारी को स्टॉक को ऑनलाइन अपडेट करने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन चीनी के कारोबार पर नजर रख रही है और गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पलामू के कृषि बाजार समिति चीनी के सभी थोक स्टॉक मौजूद हैं।




