रांची खेलगांव थाने से आरोपी फरार, बाथरूम के वेंटिलेटर से भागने की आशंका

रांची के खेलगांव थाने से चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार मो. असफाक अंसारी उर्फ मो. असफाक (21 वर्ष) पुलिस हिरासत से फरार हो गया।
वेंटिलेटर

रांची : रांची के खेलगांव थाने से चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार मो. असफाक अंसारी उर्फ मो. असफाक (21 वर्ष) पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी के थाना परिसर स्थित बाथरूम के वेंटिलेटर के रास्ते भागने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार को दोपहर करीब 1:25 बजे हुई। आरोपी मौलाना आजाद कॉलोनी, नामकुम का रहने वाला है और वर्तमान में गाड़ीगांव में किराए के मकान में रह रहा था।

Read More : जैश से कथित लिंक की जांच झारखंड तक पहुंची, साहिबगंज से युवती को साथ ले गई बंगाल STF

बाथरूम जाने की जिद के बाद हुआ फरार

हाजत और निगरानी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी 186 नीलकंठ कुमार ओहदार ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि आरोपी बार-बार बाथरूम जाने की जिद कर रहा था। इसके बाद उसे हाजत से बाहर निकालकर बाथरूम ले जाया गया। काफी देर तक बाथरूम के अंदर से कोई आवाज या आहट नहीं मिलने पर आरक्षी को संदेह हुआ। इसके बाद उसने जोर लगाकर दरवाजा धक्का देकर खोला, लेकिन आरोपी बाथरूम के अंदर मौजूद नहीं था।

वेंटिलेटर के रास्ते भागने की आशंका

आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही थाने में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रथम ओडी ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर शिवनंदन कुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट में आरोपी के बाथरूम के वेंटिलेटर के रास्ते फरार होने की पूरी आशंका जताई गई है।

एफआईआर दर्ज, एसआई राजेश कुमार को जांच की जिम्मेदारी

थाना परिसर से आरोपी के फरार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए लिखित शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस फरार आरोपी मो. असफाक अंसारी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *