हवाई सेवा से जुड़ेंगे झारखंड के 6 शहर, राज्यसभा में नथवाणी के सवाल पर केंद्र सरकार का जवाब

रांची : झारखंड में क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस-उड़ान) के तहत राज्य के बोकारो, दुमका, जमशेदपुर, देवघर, हजारीबाग और डालटनगंज में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा. यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में सांसद परिमल नथवाणी के सवाल के जवाब में

रांची : झारखंड में क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस-उड़ान) के तहत राज्य के बोकारो, दुमका, जमशेदपुर, देवघर, हजारीबाग और डालटनगंज में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा.

यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में सांसद परिमल नथवाणी के सवाल के जवाब में दी.

सांसद परिमल नथवाणी ने केंद्र सरकार से झारखंड में हवाई सेवा विस्तार की योजना के संबंध में जानकारी मांगी थी.

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जमशेदपुर और देवघर हवाई अड्डे पहले से परिचालन में हैं, जबकि बोकारो और दुमका एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है.

केंद्र सरकार ने झारखंड में एयरपोर्ट के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए ₹122.04 करोड़ स्वीकृत किए हैं. इनमें से अब तक ₹117.61 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं.

हजारीबाग, डालटनगंज में जमीन का इंतजार

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हजारीबाग और डालटनगंज में हवाई अड्डों के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है. जमीन उपलब्ध होते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

‘उड़ान’ योजना के तहत बढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क

केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत देशभर में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत किया जा रहा है. संशोधित योजना के अनुसार अगले 10 वर्षों में 120 नए गंतव्यों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा जाएगा और चार करोड़ यात्रियों को यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है.

योजना के तहत पर्वतीय और पूर्वोत्तर राज्यों के जिलों में हेलीपैड और छोटे हवाई अड्डों के विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. इससे दूरदराज के क्षेत्रों में हवाई संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *