हजारीबाग दनुआ घाटी में भीषण हादसा, टैंकर की टक्कर से 4 की मौत

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को जीटी रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चौपारण की दनुआ घाटी में तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार लोगों के

दनुआ घाटी
टैंकर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ सवारी वाहन।

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को जीटी रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चौपारण की दनुआ घाटी में तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सवारी गाड़ी बगोदर के अटका से एक शव लेकर वाराणसी जा रही थी। इसी दौरान दनुआ घाटी में पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Read More : जमशेदपुर में मस्जिद के पास फायरिंग, दो युवक TMH में भर्ती

शव लेकर वाराणसी जा रहा था सवारी वाहन

मिली जानकारी के अनुसार सवारी वाहन में करीब 10 से 12 लोग सवार थे। सभी बगोदर के अटका से एक शव लेकर वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान चौपारण की दनुआ घाटी में पीछे से आ रहे टैंकर ने सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

चार लोगों की मौत, कई के घायल होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाने की सूचना है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस जुटा रही हादसे से जुड़ी जानकारी

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई और हादसे से जुड़े अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान तथा उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के संबंध में आधिकारिक और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *