22 वीं रांची जिला सब-जूनियर वुशु चैम्पियनशिप में 226 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रांची। रांची जिला वुशु संघ द्वारा 22वीं रांची जिला सब-जूनियर वुशु चैम्पियनशिप–2026 का सफल आयोजन शहीद बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम स्थित वुशु हॉल, मोराबादी, रांची में किया गया। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, क्लबों, अकादमियों एवं वुशु प्रशिक्षण केन्द्रों से 226

रांची। रांची जिला वुशु संघ द्वारा 22वीं रांची जिला सब-जूनियर वुशु चैम्पियनशिप–2026 का सफल आयोजन शहीद बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम स्थित वुशु हॉल, मोराबादी, रांची में किया गया। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, क्लबों, अकादमियों एवं वुशु प्रशिक्षण केन्द्रों से 226 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड सेपक टकरॉ एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा रांची जिला वुशु संघ द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

दिनभर आयोजित प्रतियोगिता में सांदा एवं ताऊलू की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीकी कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुरूप तकनीकी अधिकारियों की देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड युवा आयोग के सदस्य सचिव वेद रतन मोहन थे, जबकि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र नाथ दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए पदक विजेताओं को आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विजेताओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में दीपक गोप, रत्नेश कुमार,कार्तिक राम, विमला टोप्पो, बासुदेव टोप्पो,निशांत तिर्की, दुल्ला किसपोट्टा,इंद्राशीष राय, सोनी मिंज, डुल्ला किस्पोट्टा, संजना कुमारी, लक्ष्य सोरेन, प्रिया गाड़ी, आकाश उरांव,आस्था उरांव, शशिकांत महतो, एल प्लेटोदीप सिंह, ध्रुव द्विवेदी, अमन कुमार,एवं तनुश्री सहित तकनीकी अधिकारियों, रेफरी, प्रशिक्षकों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता की मुख्य उपलब्धियां
कुल प्रतिभागी – 226
सांडा एवं ताओलू की कुल 35 स्पर्धाओं का आयोजन
सभी विजेताओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

पदक विजेता
बालक सांदा
21 किग्रा: स्वर्ण– प्रसिध कुमार साव, रजत– करण कच्छप, कांस्य– प्रिंस गोप।
24 किग्रा: स्वर्ण– अंकित कुमार, रजत– कार्तिक उरांव, कांस्य– अंश उरांव एवं आर्य मुंडा।
27 किग्रा: स्वर्ण– जयपाल बेदिया, रजत– अर्पण उरांव, कांस्य– आदित्य रजक एवं रुद्र प्रताप।

30 किग्रा: स्वर्ण– आराय कुमार, रजत– अर्नव आर्य, कांस्य– अर्पण कुजूर एवं आरव कुमार।

33 किग्रा: स्वर्ण– जयदीप कुमार, रजत– सोनू उरांव, कांस्य– अरुणिश कुमार एवं शम्श कबीर।

36 किग्रा: स्वर्ण– भावेश उरांव, रजत– शिवम उरांव, कांस्य– प्रियांशु कच्छप।

39 किग्रा: स्वर्ण– मो. शेर अली, रजत– अर्जुन उरांव, कांस्य– अजय महतो एवं निखिल उरांव।

42 किग्रा: स्वर्ण– अपन बेदिया, रजत– शुभम कुमार, कांस्य– अनीकेत कुमार एवं आमिर अली।

45 किग्रा: स्वर्ण– साहिल हसन, रजत– सूरज कुमार महतो, कांस्य– समरजीत एवं हर्ष कुमार यादव।

48 किग्रा: स्वर्ण– आयुष कुमार, रजत– आशीष उरांव, कांस्य– पार्थ सिंह।

52 किग्रा: स्वर्ण– सचिन गोराई, रजत– आरनव गुप्ता, कांस्य– ज्ञानशु उरांव एवं तरुण कुमार।

56 किग्रा: स्वर्ण– दिव्यांशु सुमन, रजत– अंश कच्छप, कांस्य– रितेश मुर्मू एवं ऋतिक उरांव।

60 किग्रा: स्वर्ण– गौरव साहू, रजत– जयंत उरांव, कांस्य– आर्यन राज।

बालिका सांदा

21 किग्रा: स्वर्ण– पुष्पा कुमारी, रजत– नंदिनी उरांव, कांस्य– प्रियम मानसी।

24 किग्रा: स्वर्ण– अदिति तिर्की, रजत– आरोही खलखो, कांस्य– सृष्टि उरांव एवं अरुषी लकड़ा।

27 किग्रा: स्वर्ण– अंगल तिर्की, रजत– दीवा पांडेय, कांस्य– अंकिता उरांव।

30 किग्रा: स्वर्ण– परी राज कुमारी, रजत– गुलाब परी, कांस्य– मानवी कुमारी एवं सुहानी कुमारी।

33 किग्रा: स्वर्ण– राहत फलक, रजत– अल्पना उरांव, कांस्य– आद्या अंबष्टा एवं सृष्टि टोप्पो।

36 किग्रा: स्वर्ण– प्रकृति प्रिया, रजत– कृति उरांव, कांस्य– सशिता कुमारी एवं अनुष्का साहू।

39 किग्रा: स्वर्ण– उषा कुमारी, रजत– निशी उरांव, कांस्य– बंदना कुमारी एवं शोभा कुमारी।

42 किग्रा: स्वर्ण– करिना कुमारी, रजत– लक्ष्मी कुमारी, कांस्य– सोनम उरांव एवं सपना तिर्की।

45 किग्रा: स्वर्ण– सुनैना कुमारी, रजत– अनामिका उरांव, कांस्य– आकृति सिंह एवं तेरशा कुजूर।

48 किग्रा: स्वर्ण– अनीशा कुमारी, रजत– आरती कुमारी, कांस्य– अनीमा कुमारी एवं अलीना कुजूर।

52 किग्रा: स्वर्ण– प्राची कुमारी, रजत– नव्या पारही, कांस्य– उदिता टोप्पो एवं सुमेधा झा।

56 किग्रा: स्वर्ण– तेजल बेक्सटर, रजत– शिनू शिवांक्षा।

बालक ताऊलू

चांगक्वान (C): स्वर्ण– वत्सल, रजत– वेदांश राज, कांस्य– मो. जिशान रज़ा।

चांगक्वान (B): स्वर्ण– मयंक सिंह।

नानक्वान (C): स्वर्ण– तुषार कुमार, रजत– आयुष्मान, कांस्य– राजरंजन।

बालिका ताउलू

चांगक्वान (C): स्वर्ण– सृष्टि कुमारी, रजत– हेमा कुमारी, कांस्य– कसनी सिंह।

चांगक्वान (B): स्वर्ण– रिया कुमारी, रजत– आराध्या सिंह, कांस्य– सायेशा सिंह।

नानक्वान (C): स्वर्ण– अनिका तिवारी, रजत– ललिता कुमारी, कांस्य– सान्वी कुमारी।

नानक्वान (B): स्वर्ण– काव्या।

ताइजीक्वान (C): स्वर्ण– पलक सांडिल्य, रजत– नयना कुमारी, कांस्य– प्रिया भारती।

विंग चुन (C): स्वर्ण– संगीता मंडल, रजत– अमृता परेया।

चाक्वान: स्वर्ण– ऋतिका शर्मा, रजत– खुशी कुजूर।
रांची जिला वुशु संघ ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, तकनीकी अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी पदक विजेताओं को आगामी झारखंड राज्य सब-जूनियर वुशु चैम्पियनशिप के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रांची जिला सीनियर वुशु प्रतियोगिता दिनांक 19 जुलाई को

रांची जिला सीनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 जुलाई को वुशु हॉल, मोराबादी मे किया जायेगा. इन सभी प्रतियोगिता के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का गठन किया जायेगा.
यह जानकारी रांची जिला वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य ने दी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *