श्याम मंदिर में 215वां श्री श्याम भंडारा संपन्न, उमड़े भक्त

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 215वां श्री श्याम भंडारा संपन्न हुआ। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित इस भंडारे का आयोजन अंकुर कुमार और आशीष अग्रवाल के परिवार की ओर से किया गया था। आयोजन के दौरान

श्याम मंदिर
भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 215वां श्री श्याम भंडारा संपन्न हुआ। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित इस भंडारे का आयोजन अंकुर कुमार और आशीष अग्रवाल के परिवार की ओर से किया गया था। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, यजमान परिवार और इष्ट मित्रों ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग लगाया। इस दौरान ‘आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी’ भजन से मंदिर परिसर गूंज उठा।

Read More : J&K में सेना को बड़ी सफलता, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर ढेर

भोग के बाद शुरू हुआ प्रसाद वितरण

सबसे पहले बाबा श्री श्याम को भंडारे का भोग लगाया गया और फिर उसे महाप्रसाद में शामिल किया गया। इसके बाद यजमान परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराई। भंडारे का भोग हर शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य और सहयोगी स्वयं गौशाला में भंडारे का भोग लेकर जाते हैं। mमंडल के अनुसार, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देशानुसार मंदिर में श्याम भंडारे का भोग शुद्धता के साथ तैयार किया जाता है।

हरमू रोड पर लगी भक्तों की कतार

भंडारे के दौरान श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया। हरमू रोड पर भी भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। खाटूनरेश की जय-जयकार से पूरा हरमू रोड गूंज उठा। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय-जयकार के बीच प्रसाद वितरण शुरू किया गया। इस अवसर पर छोला-भटूरा, केसर भोग, मिक्स अचार, मसाला मिर्च, आइसक्रीम, खीर और चूरमा का भोग लगाया गया। आयोजन में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, यजमान परिवार से अंकुर कुमार और आशीष अग्रवाल समेत वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, स्नेह पोद्दार, रतन शर्मा, अनुज मोदी, अमित सरावगी, मनोज माहेश्वरी, अंकित सिंह, हर्ष मिश्रा, मनोज खेतावत और उपेन्द्र पांडे सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *