जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बीरराजपुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते आज यानी 19 सितंबर से 23 सितंबर तक 15 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। ये ट्रेनें मुख्य रूप से टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशन से खुलती हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और शॉर्ट टर्मिनेशन भी किया गया है। ट्रेनों के अचानक रद्द होने से टाटानगर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में रोजाना सफर करने वाले कर्मचारियों, श्रमिकों, विद्यार्थियों और छोटे व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों को बस या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना पड़ रहा है।
Read More : MMDR संशोधन पर झारखंड सरकार का विरोध, JMM आज करेगी धरना-प्रदर्शन
विधायक सरयू राय ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल
इस स्थिति को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्रालय और चक्रधरपुर रेल मंडल को टैग करते हुए आम यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है। सरयू राय ने पूछा कि यदि किसी निजी कंपनी की रेलवे साइडिंग से जुड़े काम के कारण लगातार कई दिनों तक लोकल ट्रेनों का परिचालन ठप रहता है, तो दैनिक यात्रियों की समस्या का समाधान कौन करेगा? उन्होंने यह भी सवाल किया कि रेलवे के विकास कार्यों और आम यात्रियों की सुविधा के बीच संतुलन कैसे बनाया जा रहा है। विधायक ने मांग की कि परिचालन प्रभावित होने पर यात्रियों को पहले से स्पष्ट सूचना और वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था दी जानी चाहिए।
रद्द रहने वाली 15 ट्रेनों की सूची
68085 टाटा-बरकाकाना मेमू: 19 से 22 सितंबर
68086 बरकाकाना-टाटा मेमू: 20 से 23 सितंबर
68055 आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू: 20 से 22 सितंबर
68013/68014 खड़गपुर-टाटा-खड़गपुर मेमू: 20 से 22 सितंबर
68023/68024 जामदा-पुरी-जामदा मेमू: 20 से 22 सितंबर
68036 हटिया-टाटा मेमू: 21 सितंबर
68035 आदित्यपुर-हटिया मेमू: 22 सितंबर
18601/18602 टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस: 20 से 22 सितंबर
18114 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस: 19 से 21 सितंबर
18113 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस: 20 से 22 सितंबर
18019/18020 जामदा-धनबाद-जामदा एक्सप्रेस: 22 सितंबर
इन 4 ट्रेनों का होगा शॉर्ट टर्मिनेशन
13301/13302 धनबाद-आद्रा-धनबाद एक्सप्रेस: 20 से 22 सितंबर तक आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी। आद्रा-टाटानगर/धनबाद के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
13512/13511 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल एक्सप्रेस: 20 और 22 सितंबर को आद्रा में ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। आद्रा और आसनसोल के बीच सेवा स्थगित रहेगी।








