रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

रांची : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “NARCOS” के तहत रांची रेलवे स्टेशन से 12.7 किलो गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 6.35 लाख

रांची रेलवे स्टेशन
RPF रांची ने स्टेशन पर पकड़ा गांजा तस्कर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “NARCOS” के तहत रांची रेलवे स्टेशन से 12.7 किलो गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 6.35 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई 22 सितंबर 2026 को RPF फ्लाइंग टीम/रांची और RPF पोस्ट/रांची की संयुक्त टीम ने की। टीम ने रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01(A) पर जांच के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा।

Read More : SIR विवाद पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

दो बैग से मिले 9 पैकेट

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान असगर खान (29) के रूप में हुई है। वह रोहतास, बिहार का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके काले रंग के पिट्ठू बैग और मिट्टी रंग के ट्रॉली बैग से गांजा के 9 पैकेट बरामद किए गए। DD Kit से जांच करने पर बरामद पदार्थ गांजा पाया गया। कुल 12.700 किलोग्राम गांजे को विधिवत तौला गया और पैक कर सील किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 6,35,000 रुपये बताई गई है।

झारसुगुड़ा से रांची का टिकट मिला

आरोपी के पास से झारसुगुड़ा से रांची का एक अनारक्षित रेलवे टिकट भी बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह मादक पदार्थ ओडिशा के बौध में राजा नाम के व्यक्ति ने दिया था। आरोपी के अनुसार, वह बस से बौध से झारसुगुड़ा पहुंचा था। इसके बाद ट्रेन संख्या 13426 एक्सप्रेस से रांची आया।

GRP को सौंपा गया आरोपी

RPF ने बरामद गांजा, रेलवे टिकट और संबंधित जब्ती दस्तावेजों को कब्जे में लिया। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई और NDPS Act के तहत मामला दर्ज करने के लिए GRP रांची को सौंप दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *