पलामू : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा शनिवार को पलामू कोर्ट में पेश हुई। चाईबासा जेल में बंद रिया सिन्हा को कड़ी सुरक्षा के बीच पलामू लाया गया और व्यवहार न्यायालय के ADJ-08 की अदालत में पेश किया गया। पेशी के बाद उन्हें वापस चाईबासा जेल ले जाया गया। रिया सिन्हा के अधिवक्ता चितरंजन पांडेय ने बताया कि उनकी पेशी एसटी नंबर 255/2019 में हुई। इस दौरान ADJ-08 की अदालत में रिया सिन्हा का बयान दर्ज किया गया। चितरंजन पांडेय के अनुसार, वर्ष 2018-19 में पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में सुजीत सिन्हा के अलावा रिया सिन्हा समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसी मामले में शनिवार को रिया सिन्हा की अदालत में पेशी हुई। बयान दर्ज होने के बाद उन्हें वापस चाईबासा जेल के लिए रवाना कर दिया गया।
Read More : तुपुदाना के ब्लू पॉन्ड में युवक डूबा, NDRF चला रही रेस्क्यू अभियान
चाईबासा जेल से कड़ी सुरक्षा में लाई गई रिया सिन्हा
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा फिलहाल चाईबासा जेल में बंद हैं। शनिवार को उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के बीच चाईबासा से पलामू लाया गया था। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस उन्हें वापस चाईबासा ले गई। कुछ दिनों पहले जामताड़ा इलाके में सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर हुआ था। उस समय उन्हें साहिबगंज जेल से धनबाद जेल ट्रांसफर किया जा रहा था। सुजीत सिन्हा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिया सिन्हा पैरोल पर पलामू के हुसैनाबाद पहुंची थीं।
सुजीत सिन्हा हुसैनाबाद के पथरा गांव का था निवासी
सुजीत सिन्हा मूल रूप से पलामू के हुसैनाबाद स्थित पथरा गांव का रहने वाला था। उसका घर मेदिनीनगर के रेडमा इलाके में भी बताया गया है। सुजीत सिन्हा पर कई आपराधिक मामले रहे थे। वहीं रिया सिन्हा पर भी कई गंभीर अपराध के मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।




