बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से दुकानदार की मौत

सीवान : सीवान जिले में आज यानी रविवार सुबह एक बेकाबू ट्रैक्टर ने एक यक्ति की मौत हो गई. मृतक यक्ति की पहचान 70 वर्षीय दुकानदार महेश बिन के तौर पर की गई हैं. इलाके में दुकानदार की मौत के बाद हालात ने हिंसक रूप

ट्रैक्टर

सीवान : सीवान जिले में आज यानी रविवार सुबह एक बेकाबू ट्रैक्टर ने एक यक्ति की मौत हो गई. मृतक यक्ति की पहचान 70 वर्षीय दुकानदार महेश बिन के तौर पर की गई हैं. इलाके में दुकानदार की मौत के बाद हालात ने हिंसक रूप ले लिया. घटना दरौली थाना क्षेत्र के नारायणपुर टोका गांव से सामने आई हैं.  हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पोर्ट पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस हमले में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। बेकाबू हालत को देखते हुए भारी पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

एएसआई और सिपाही सदर अस्पताल रेफर


मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे बालू लदा एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर नारायणपुर टोका गांव के समीप सड़क किनारे स्थित एक गुमटी में जा घुसा। हादसे में गुमटी में बैठे 70 वर्षीय महेश बिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर दरौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एएसआई अभिषेक कुमार, सिपाही चंदन कुमार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जख्मियों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दरौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एएसआई अभिषेक कुमार और सिपाही चंदन कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

मौके पर पहुंचे एसपी और एसडीपीओ


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दरौली थानेदार विवेक कुमार ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही गश्ती दल को मौके पर भेजा गया था। पुलिस टीम के पहुंचते ही प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हमला कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पूरन कुमार झा और एसडीपीओ गौरी कुमार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित किया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके में पुलिस बल की तैनाती जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान की जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.