कोयला घोटाला मामले में आरती सिंह को ईडी का समन, मांगा 10 दिन समय

धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ईडी के समन पर पेश होने के लिए 10 दिनों का समय मांगा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद:  चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछताछ के लिए पेश होने में 10 दिनों का समय मांगा है। हालांकि, ईडी की ओर से उनकी मांग पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही आरती सिंह के लिए पूछताछ की नई तारीख तय कर उन्हें दोबारा समन भेजा जाएगा। दरअसल, कोयला घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने दूसरे दौर की छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच के बाद एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह, उनके भाई और साले को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। आरती सिंह को 20 अगस्त को ईडी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था।

हालांकि, निर्धारित तारीख पर आरती सिंह ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं। उन्होंने जांच एजेंसी से 10 दिनों का समय मांगा है। बताया गया है कि उन्होंने इसके पीछे खुद के झारखंड से बाहर होने का कारण बताया है। वहीं, एलबी सिंह के भाई और साले ने ईडी के समक्ष पेश होने के लिए एक-एक महीने का समय मांगा था। इनमें से एक ने अपनी मां की बीमारी, जबकि दूसरे ने अपने भाई की बीमारी का हवाला देते हुए समय देने का अनुरोध किया था।ईडी ने दोनों की ओर से मांगी गई एक महीने की मोहलत को स्वीकार नहीं किया। जांच एजेंसी ने दोनों को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश देते हुए नया समन जारी किया है। कोयला घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद ईडी की कार्रवाई के चलते मामले में आगे की पूछताछ को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *