रांची: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी की ओर से आयोजित होने वाली बाल कांवर यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यात्रा का आयोजन रविवार, 23 अगस्त को किया जाएगा। आयोजन को लेकर महासमिति की ओर से रांचीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाल कांवर यात्रा देखने और इसमें शामिल होने की अपील की गई है। महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों और लोगों से मुलाकात कर उन्हें बाल कांवर यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया। विधायक सी.पी. सिंह, मेयर रोशनी खलको, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, भीम प्रसाद, जितेंद्र सिंह, पवन शर्मा और रवि वर्मा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए बाल कांवर यात्रा में शामिल होने की सहमति दी। मंदिर प्रांगण स्थित मंच से लगातार बच्चों के बीच कांवर, लोटा, गेरुआ टी-शर्ट, पैंट समेत अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया जा रहा है। महासमिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने यात्रा को और बेहतर, भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।
महासमिति के सदस्यों ने बताया कि बाल कांवर यात्रा को लेकर बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह है। यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष राजेश साहू, सचिव रिवाल्डो वर्मा, प्रवक्ता बादल सिंह, मुरारी मंगल, भोलू सिंह, देवाशीष राय, मीरा गुप्ता, रानी, स्वप्ना चटर्जी, समीक्षा शर्मा, रवि वर्मा, शुभाशीष चटर्जी और अमन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। महासमिति ने कहा कि बाल कांवर यात्रा में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।




