JPSC-JSSC विवाद पर बोले आलोक कुमार दूबे, छात्रों के हित में होगा फैसला

रांची : प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने JPSC और JSSC-CGL से जुड़े विवाद को लेकर कहा कि राज्य सरकार छात्रों और युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों और

आलोक कुमार दूबे

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने JPSC और JSSC-CGL से जुड़े विवाद को लेकर कहा कि राज्य सरकार छात्रों और युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों और युवाओं को किसी तरह का धोखा नहीं दिया है। आलोक कुमार दूबे के अनुसार, लंबे समय से छात्र और युवा JPSC की परीक्षाएं रद्द करने और JSSC-CGL में हुई नियुक्तियों को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। छात्रों के लगातार दबाव और उनकी भावनाओं को देखते हुए सरकार ने उनके हित में निर्णय लिया।

Read More : रांची में सखुआ महोत्सव, मेयर रोशनी खलखो ने किया पौधरोपण

भाजपा पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब छात्र परीक्षाओं को रद्द करने और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे, तब भाजपा के कई बड़े, मंझोले और छोटे नेता भी धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने छात्रों और युवाओं की मांगों के अनुरूप कदम उठाया है तो भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेगी सरकार

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में हाईकोर्ट के आदेश और स्टे के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 तारीख निर्धारित है। ऐसे में किसी भी पक्ष को जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करना सरकार की संवैधानिक और कानूनी जिम्मेदारी है। सरकार न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए उसका पूरी तरह अनुपालन करेगी।

हर कानूनी पहलू की समीक्षा जारी

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सरकार न्यायालय की प्रक्रिया का सम्मान करते हुए मामले से जुड़े सभी पक्षों और कानूनी पहलुओं की गंभीरता से समीक्षा कर रही है। कांग्रेस पार्टी भी छात्रों और युवाओं से जुड़े मौजूदा घटनाक्रम की समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार की प्राथमिकता राजनीति करना नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं की समस्याओं का स्थायी और न्यायसंगत समाधान निकालना है।

छात्रों से धैर्य रखने की अपील

आलोक कुमार दूबे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उसे वास्तव में छात्रों और युवाओं के भविष्य की चिंता होती तो वह समाधान की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए और कांग्रेस पार्टी उनके हितों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार सभी विकल्पों और पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर रही है तथा हाईकोर्ट के आदेशों का अक्षरशः पालन करते हुए आगे का रास्ता निकाला जाएगा। आलोक कुमार दूबे ने छात्रों और युवाओं से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *